बसंतराय के पचवा कित्ता को बनाया गया कंटेनमेंट जोन।


गांव को सील करते प्रखंड विकास पदाधिकारी
बसंतराय:- गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत पचुवाकित्ता गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिला प्रशासन ने गांव को कन्टेनमेट जोन घोषित किया है।संक्रमित मरीज के आसपास के घरों तक जाने वाली सड़क को सील कर दिया गया है।

कोरोना संक्रमित मरीज को कोविड 19 हॉस्पिटल सिकटीया में भर्ती किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार एवं बसंतराय थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद यादव ने पूरे गांव का निरीक्षण किया और रास्ते को बैरिकेटिंग कर सील कराया।
गांव के कई मार्ग को किया गया सील

मेडिकल की टीम घर-घर सर्वे के साथ ही लोगों का सैम्पल लेना शुरू कर दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार ने बताया कि गांव में सैनिटाइज करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही दंडाधिकारी की नियुक्ति कर पुलिस बल को लगाया जाएगा ताकि संक्रमित क्षेत्र में आवागमन नहीं हो सके।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें