वज्रपात ने ले ली तीन मवेशी कि जान।


मृत मवेशी को दिखाते ग्रामीण
 बसंतराय:- गोड्डा जिले में मंगलवार को आसमानी बिजली आफत बनकर बरसी। बसंतराय प्रखंड के डेरमा गांव में वज्रपात से 3 गाय की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन के करीब 2 बजे मवेशी पास के बनमोतर बहियार में घास खा रहे थे।

 इसी क्रम में बारिश के साथ वज्रपात हुआ। जिसमें श्री राय के 1 गाय और गुरु राय के 1 गाय, शुरेश मंडल के 1 गाय की मौत हो गई। वहीं गाय का देखभाल कर रहे श्री राय एवं कुंदन राय  वज्रपात से झटका लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। श्री राय की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मुआवजे की मांग करते मवेशी मालिक

 मवेशी मालिक बेहद गरीब परिवार से है।अभी खेती करने का भी समय है। ऐसे समय में मवेशी मालिकों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। मवेशी मालिकों ने जिला उपायुक्त से मुआवजे कि मांग की है। ताकि हुए नुकसान का कुछ हद तक भर पाई हो सके।

जानकारी हो कि गोड्डा जिले में बारिश के दिनों में वज्रपात कि घटना अधिक होती है।जिससे जान माल का नुकसान होता है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतना चाहिए।

         क्या कहते है अंचलाधिकारी,
मामले पर अंचलाधिकारी शेखर कुमार ने कहा कि मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा वरीय पदाधिकारी को सूचना प्रेषित कर दी गई है।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें