सनसनी : पानी में तैरता हुआ मिला अधेड़ का शव।



पुल के निचे पानी में पड़ा अधेड़ का शव।

कहलगांव। अमडंडा थाना क्षेत्र के काझा घुटयानी (तिलकामंझी) पुल के पास गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुआ मिला। शव की पहचान मधुसूदनपुर गांव निवासी स्वर्गीय किसन मंडल के पुत्र छोटेलाल मंडल उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह बुधवार की शाम अपने घर मधुसूदनपुर से झोला लेकर बगल में तिलकामंझी चौक पर लगने वाले हाट में सब्जी खरीदने के लिए निकला था।

 लेकिन रात में वह घर वापस नहीं आया इसके बाद परिवार वाले ने इघर उधर काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला सुबह उसकी लाश पुल के नीचे पानी में तैरते हुआ मिला। इस तरह की घटना को लेकर आसपास के क्षेेेत्रों में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक को चार बेटी एवं एक बेटा है।

 वह अपना जीवन यापन मजदूरी करके चलाता था। उनकी पत्नी एवं छोटे छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पति का मौत की सूचना पाकर पत्नी बार बार बेहोश हो रही।

घटना की जानकारी मिलते ही अमडंडा थाना प्रभारी बबलू कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया साथ ही घटना को लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
  - बालकृष्ण कुमार, ब्यूरो रिपोर्ट कहलगाँव
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें