कंटेनमेंट जोन में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी ड्यूटी से दिखे नदारद


 बसंतराय : इस समय पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है।संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार दिन प्रतिदिन तरह तरह की प्रयास कर रही है। बावजूद बसंतराय प्रखंड मुख्यालय के कंटेनमेंट जोन में तैनात कर्मी अपनी ड्यूटी से गायब रह रहे है।

मंगलवार शाम 8 बजे थाना गेट के पास तैनात कर्मी नदारद मिले। ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय बसंतराय के कर्मी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रखंड कार्यालय को सील करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन बनाया गया है। जिनके लिए उपायुक्त गोड्डा द्वारा दो जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की नियुक्ति कर बैरिकेटिंग कर दी गई एक थाना मेन गेट के पास वही दूसरा पुराना वेटनरी बिल्डिंग के पास दंडाधिकारी नियुक्त किए गए है। जिन्हें तीन अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करना है।

मंगलवार शाम 8:00 बजे पड़ताल के दौरान सभी दंडाधिकारी नदारद मिले। वहीं बुधवार की सुबह 8:00 बजे ड्यूटी पर तैनात मोहम्मद दबीरउद्दीन मध्य विद्यालय चेगई एवं कलीमुद्दीन उत्क्रमित मध्य विद्यालय लैंथा ने खुद ये बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 6:00 बजे से 2:00 बजे तक की है। लेकिन सुबह आने पर कोई भी कर्मी मौजूद नहीं रहता है। अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ करोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना वॉरियर्स ताबड़तोड़ मेहनत कर संक्रमण से लोगों को बचा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कंटेनमेंट जोन के दंडाधिकारी के द्वारा कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

 ऐसे में अब देखना होगा किया सरकार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीयों के विरुद्ध  महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लेती है।


वहीँ इस मामले पर प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी शेखर कुमार ने कहा की जांच कर दोषी के ऊपर आवश्यक क़ानूनी कारवाई कि जाएगी।

- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें