कलयुग में सत्यनारायण प्रभु की कथा श्रवण करना अत्यंत कल्याणकारी - आचार्य नंदकिशोर पांडेय



कहलगांव : सन्हौला प्रखंड के सनोखर बाजार निवासी 70 वर्षीय आचार्य नंदकिशोर पांडेय ने गुरुवार को श्रावण महीने की एकादशी तिथि के अवसर पर सनोखर बाजार निवासी शिक्षक अर्जुन केशरी की पुत्री समीक्षा केशरी के अन्नप्राशन संस्कार के दौरान सत्यनारायण प्रभु की कथा के दौरान कहा कि कलयुग में सत्यनारायण स्वामी की कथा करना अत्यंत कल्याणकारी होता है!

उन्होंने कहा कि प्रत्येक  हिंदुओं को अपने- अपने घरों में  विभिन्न मौकों पर वर्ष में कम से कम एक बार सत्यनारायण प्रभु की कथा अवश्य करानी चाहिए! इस कथा से कथा श्रवण करने वाले एवं कथा आयोजन करने वाले सभी श्रद्धालुओं को सौभाग्य प्राप्त होता है! ऐसे श्रद्धालुओं  के यश, धन व ऐश्वर्य में वृद्धि होती है एवं लोगों के संपूर्ण पाप का नाश हो जाता है!

अपने जीवन काल में लगभग 50 वर्षों से पूजन कार्य करते हुए आचार्य श्री नंद किशोर पांडेय द्वारा हजारों से अधिक संख्या में पूजन करवाया जा चुका है! उन्होंने कहा कि समय के साथ लोगों में श्रद्धा की कमी देखी जा रही है! पूर्व में श्रद्धालु जहां श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजन कार्य करते थे, वहीं वर्तमान समय में अधिकांश लोग केवल दिखावे के लिए पूजा-पाठ करते हैं! ईश्वर की सच्चे मन से भक्ति करने से लोगों का निश्चित कल्याण होना है!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें