![]() |
कहलगांव । कहा जाता हैं प्यार करने वाले कभी डरते नहीं है, जो डरते हैं वे प्यार करते नहीं है। इसी कहावत का चरितार्थ सन्हौला थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युगल ने कर दिखाया है।
प्रेमी युगल ने जब एक दूजे का होने की ठानी तो परिवार की बंदिशें और लॉकडाउन का असर भी बेअसर हो गया। प्रेमिका अपने घर से पैदल कई किलोमीटर दूर निकल आई और प्रेमी रास्ते से उसे अपने साथ बाइक पर अपने मंदिर ले आया एवं कस्बे के ही एक मंदिर में दोनों ने शादी की और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।
हालांकि इस शादी के दौरान दोनों ने ही लॉकडाउन के नियमों का पालन भी किया। सोशल डिस्टेंसिंग का ख़्याल रखते हुए ही शादी रचाई।
जानकारी के मुताबिक मामला सन्हौला थाना क्षेत्र का है। सकरामा निवासी 21 वर्षीय साजन कुमार पड़ोसी चकसुलेमान गांव के ननोखर निवासी 19 वर्षीय काजल कुमारी से प्यार करता है।
दोनों में चल रहे प्रेम प्रसंग की परिजनों को भी भनक थी, लेकिन शादी के लिए वह तैयार नहीं थे। बावजूद इसके दोनों ने शादी करने की ठान ली।
हालांकि काजल के माता-पिता और परिवार के लोग इस शादी पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। काजल के पिता ने सन्हौला थाना में लिखित आवेदन भी दिया है।
आवेदन के अनुरूप काजल के पिता ने प्रेमी साजन कुमार सहित उनके परिवार के ऊपर अपहरण, सहित जान मारने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया आवेदन बिल्कुल निराधार लगता है क्योंकि आवेदन में लिखित शिकायत की गई है कि वे सपरिवार 28 जुलाई को रात्रि 12:30 बजे शादी समारोह में भोज खाने गए थे , जबकि 28 तारीख की रात अभी बीती भी नहीं है ।
हालांकि थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है। जिसके बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा।
बालकृष्ण कुमार,ब्यूरो उजागर मीडिया

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें