महागामा : कांग्रेस कार्यालय महागामा में मंगलवार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कुमार मुन्ना राजा के नेतृत्व में एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुब्बैया द्वारा महिला का उत्पीड़न और अभद्रता करने के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाने की मांग को लेकर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ तत्काल रूप से महिला को न्याय देने की मांग भी किया गया।
उजागर मीडिया टीम से बातचीत करते मुन्ना राजा ने कहा की अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की इस तरह की घटना घोर निंदनीय है, एनएसयूआई मांग करती हैं की जल्द से जल्द उन्हें बर्खास्त किया जाए। महिलाओं पर अत्याचार किसी पर किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित कांग्रेस जिला सचिव बुलबुल ,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक, युवा महासचिव सरफराज, बिपिन जी, कासिफ, रोनित कुमार, आदिल, कैफ, अजरुद्दीन, परवेज़, अकरम, फिरदौस, गुलाम नबी आजाद, कमर आजाद , मनोवर आदि मौजूद रहे।
- उजागर मीडिया टीम महागामा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें