करोना जांच हेतु प्रखंड कर्मी स्वास्थ्य कर्मी एवं पुलिसकर्मी का लिया गया स्वाब

करोना जांच हेतु सैंपल कलेक्ट करते स्वास्थ्य कर्मी

गोड्डा : बसंतराय प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड कर्मि स्वास्थ्य कर्मी एवं पुलिस कर्मी का कोरोना जांच के लिए स्वाब लिया गया। स्वाब जांच के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा जाएगा।

 आरबीएसके स्वास्थ्य कर्मियों ने बारी-बारी से सभी कर्मियों का नमूना लिया।डॉक्टर माधव झा ने कहा कि पब्लिक के बीच कार्य करनेवाले सभी कर्मियों, पुलिस, स्वास्थ्य आदि कर्मियों का स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। कोरोना के प्रसार को करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

 पूरे जिले में नियमित जांच कराई जा रही है। कोरोना को रोकने में सभी लोग मदद करें। कहा कि पुलिस कर्मी तथा प्रखंड कर्मी कार्य के लिए आए सभी लोग मास्क का प्रयोग करें और सैनिटाइजर लगाएं। इसके लिए जागरूक रहना बहुत जरूरी है।

 साथ ही दो गज की शारीरिक दूरी का हर जगह अनुपालन भी किया जाना है।आज बसंतराय प्रखंड मुख्यालय में कुल 49 कर्मियों का स्वाब लिया गया। स्वाब लेने वाले कर्मी में डॉक्टर माधव झा, डॉ जे पी मुर्मू, एल टी महमूद उल हक, मंटू, मोज्जफर,नसीम,आलमगीर आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें