एसडीओ व् एसडीपीओ ने किया चेकनाका का निरीक्षण


हनवारा/गोड्डा :  गोड्डा उपायुक्त किरण कुमारी पासी के आदेशानुसार रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र स्थित हनवारा, डुमरिया, कुसाहा पोखर चेकपोस्ट पर निरीक्षण करने महागामा अनुमण्डल पदाधिकारी हरिवंश पंडित,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डॉ० वीरेंद्र कुमार चौधरी पहुंचे।

निरीक्षण करने के दौरान मौजूद पदाधिकारियों को कड़ी दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गोड्डा जिला के सीमावर्ती सभी भागलपुर एवं बांका जिला रेड में आ गए हैं।


चूँकि गोड्डा जिला से इलाज के लिए लोग, भागलपुर, बांका जिला जाते हैं।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसी भी व्यक्ति को जिला से बाहर जाने एवं प्रवेश करने की अनुमति पर अंकुश लगाना है।

 चेक पोस्टों पर किसी प्रकार का आवागमन (सामिग्री वाहनों को छोड़कर) रोक लगाना को कहा गया। ई-पास एवं इंट्री पास में अंकित वियक्तियों की जाँच एवं उनकी संख्या नाम के साथ मिलान करने के बाद प्रवेश करने देने को कहा गया।साथ ही ई-पास होने के बावजूद बिना हेलमेट या बिना मास्क के सीमा प्रवेश करने पर रोक लगाने के लिए कहा गया।
- ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया

Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें