गोड्डा। कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए उपायुक्त महोदया गोड्डा किरण कुमारी पासी के निर्देशानुसार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा श्री विवेक सुमन एवं विभागीय कर्मियों के द्वारा जिले में कोरोना वायरस से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार कराए जा रहे हैं।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा विवेक सुमन के द्वारा मास्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन कराने हेतु जिलेवासियों को प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि जिले में 144 धारा लागू रहने के कारण अत्यधिक पांच लोगों को एक जगह एकत्रित होना मना है एवं भीड़भाड़ वाले जगहों में जाने के लिए निषेध किया गया है।जिलेवासियों के द्वारा सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किए जाएं।अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को निदेश दिए गए कि अपना अपना समान हटा लें ।
अन्यथा संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी । दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना मास्क पहने आने वाले ग्राहकों को राशन उपलब्ध नहीं कराए जाए उन्हें कहा जाए कि मास्क पहनकर आएं तभी आपको राशन उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगों को घर से बाहर जाने पर मास्क उपयोग नितांत आवश्यक है । साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी अवश्य करें। वैसे लोग जो मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करते पाए जाएंगे उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मियों के द्वारा भी कोराना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले वासियों से अनुरोध किया गया कि आप अपने घर से बाहर ना निकले, अगर बहुत जरूरत है तभी घर से निकले ,पूरे चेहरे और नाक को अच्छे से मास्क, रुमाल, गमछा ,या साफ कपड़े से ढककर रखें ।
स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
इस मौके पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें