पहले किया प्यार, युवती हुई गर्भवती तो शादी से किया इंकार


हनवारा / गोड्डा : युवक ने युवती के साथ पहले बेइन्तेहा मोहब्बत किया था। जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया, और मामला थाने तक पहुँच गया। उक्त मामला गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र की है।

युवती ने हनवारा थाना में लिखित आवदेन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गये आवेदन के अनुसार विगत एक वर्ष से भैरोचक गाँव निवासी मु जैनुल के 25 वर्षीय पुत्र मु अनसार ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते रहा। जब युवती ने गर्भ होने की जानकारी युवक को दी तो, युवक ने शादी करने का भरोसा देकर अपने गर्भ की जानकारी छुपाने के लिए कहा ताकि किसी को पता ना चले। दिन प्रतिदिन बीतते चला गया और युवक टालमटोल करता रहा। जब युवती सात माह की गर्भवती हो गई तो उन्होंने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। तभी युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

उक्त युवती ने तब जाकर अपने माता पिता को सारी बात बताई। युवती के पिता ने गांव के गणमान्य व्यक्तियों को इस बात की जानकारी दी। गाँव वालो ने पंचायत बैठने की बात कही और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत भी हुए। पंचायत में युवक को युवती से शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने शादी करने से साफ़ इंकार कर दिया और गांव से फरार हो गया। करीब छः दिन पूर्व गर्भपात के लिए युवक के परिजनों ने भी तरह तरह के हथकंडे अपनाये।

युवती को अकेली पाकर उसके घर में घुस कर गर्भपात  की दवाई खाने का दबाव बनाया गया जिसमे युवती ने दवाई खाने से इंकार कर दिया तो युवक के परिजनों ने किरोसिन तेल डालकर युवती को जिन्दा जलाने का प्रयास किया। तभी युवती चीखने चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग पहुँचने लगे तो युवक के परिजन वहां से फरार हो गये।

क्या कहते है थाना प्रभारी

युवती के द्वारा लिखित आवेदन पर हनवारा थाना द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर कांड संख्या 35/20 धारा 323, 341, 448, 376, 504/ 34 भा द वि के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की अनुसन्धान जारी है। चारो आरोपितो का गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। जल्द ही उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।


- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें