गोड्डा में आज फिर मिले दो कोराना पॉजिटिव मरीज।

मरीज को कोवीड 19 अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस

बसंतराय (गोड्डा):- झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले में शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की सूचना मिली है। जिसकी पुष्टि गोड्डा उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा की गई है। सिविल सर्जन गोड्डा के द्वारा बताया गया कि जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिसमें एक मरीज के संक्रमण की पुष्टि व जांच गिरिडीह जिले में ट्रुनेट जांच के क्रम में पाई गई है। वहीं दूसरे मरीज की जांच गोड्डा स्थित सदर अस्पताल में ट्रुनेट जांच में पाई गई है।

उपायुक्त श्री यादव के द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि कंटेनमेंट जोन में अपने घरों में ही रहें एवं अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकले एवं मास्क जरूर पहनें।
साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।अपने को सुरक्षित रखें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा जानकारी नहीं दी गई है कि दोनों कोरोना संक्रमित मरीज कहां के रहने वाले हैं।
संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम में बसंतराय प्रखंड के पचुआकिता गांव से सरकारी एंबुलेंस के द्वारा कोरोना के संदिग्ध मरीज को कोविड-19 अस्पताल ले जाया गया है।

 स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पचूवा कित्ता के संक्रमित मरीज दो-चार दिन पहले ही पड़ोसी राज्य बिहार के भागलपुर जिले से आया था वहीं रहकर काम करता था। घर आने पर सर्दी बुखार की शिकायत लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास गया था। जिन के बाद 2 दिन पहले ही उनका करोना जांच कराया गया था।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें