मैट्रिक के बाद इंटरमीडिएट में भी जिओ एकेडमी का जलवा बरकरार





हनवारा : महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा के जिओ एकेडमी के बच्चों ने लगातार झारखण्ड बोर्ड में अपना परचम लहराया है। मैट्रिक के बाद अब इंटरमीडिएट में भी जिओ एकेडमी के बच्चों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर क्षेत्र में जिओ एकेडमी का नाम रौशन किया है। जिससे की क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

मैट्रिक में भी जिओ एकेडमी के बच्चों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया था। वही शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे जैक द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया गया जिसमे जीओ एकेडमी के बच्चों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है। 

जिओ एकेडमी के नुसरत जहाँ ने 307 अंक, अमन कुमार ने 301 अंक एवं रानी कुमारी ने 290 अंक लाकर जिओ एकेडमी का नाम रौशन किया है। कुल 16 परिक्षार्थियो ने इंटरमीडिएट के परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमे 16 परिक्षार्थियो ने सफलता प्राप्त किया है। 

वही जिओ एकेडमी के डायरेक्टर इंजीनियर मु जावेद अख्तर ने कहा कि जैक बोर्ड के मैट्रिक व इंटरमीडिएट में शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त किया है। इसका पूरा श्रेय एकेडमी के शिक्षको एवं अभिभावकों को जाता है। एकेडमी के शिक्षको ने अपना सर्वश्रेष्ठ बच्चों को दिया। जिनका परिणाम अज सबके सामने है। एकेडमी के शिक्षक अनुभवी व लगनशील है। साथ ही साथ बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। 

इस मौके पर एकेडमी के शिक्षक मु हासिम, मु जुनैद, राजिव रंजन, तप्सिर आलम, मु जब्बार, मु शहनवाज, दीपक चौबे एवं गुलशन झा आदि उपस्थित थे। 

- उजागर मीडिया टीम, हनवारा 
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें