विधायक ने श्रमिकों के बीच वस्त्र का किया वितरण



पथरगामा।  सोमवार को प्रखंड के सभागार में गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल के हाथों श्रम विभाग से संबद्ध मजदूरों के  बीच शर्ट पैंट और साड़ी के पैकेट का वितरण किया गया।वस्त्र पाने में वैसे मजदूर शामिल थे जिन्होंने भवन एवं अन्य सन्निर्माण, कर्मकार कल्याण बोर्ड झारखंड रांची के द्वारा निबंधित थे।

श्रम अधीक्षक नरेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों को सालाना एक ₹100 के शुल्क के साथ निबंधित किया जाता है।निबंधित मजदूरों को 60 वर्ष के बाद ₹1000 का पेंशन दिया जाता है और कार्य करने के दौरान दुर्घटना बस उसकी मृत्यु हो जाती है तो विभाग उसे ₹600000 का बीमा देती है।मालूम हो कि श्रम मंत्रालय के द्वारा निबंधित मजदूरों के लिए शर्ट पैंट और साड़ी का कपड़ा भेजा गया था।

 मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विधायक ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का निबंधन करवाएं ताकि सभी मजदूर को फायदा मिल सके। श्रम विभाग के द्वारा  मजदूरों को के लिए बहुत ही लाभकारी योजना है।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद, प्रखंड भाजपा महामंत्री रामस्वरूप पंडित, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष नरसिंह भगत, सुबोध साह आदि मौजूद थे।

                       -शशि कुमार ,पथरगामा उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 टिप्पणियाँ: