महागामा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सचिव सौरभ कुमार झा ने सोशल मीडिया के माध्यमों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एस सुबैया के नाम को लेकर ओछी राजनीति कर रहे कुछ अवसरवादी संगठन अपने संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
दो परिवार के बीच पार्किंग को लेकर हुए समस्या राष्ट्रीय अध्यक्ष व्ययाम के पश्चात जब एक स्थान पर रुकते हैं। उसको राजनीतिक रंग देकर जो कुछ संगठन अपनी गन्दी सोच का परिचय दे रही हैं वो बेबुनियाद है। उसका साक्ष्य से कोई लेना - देना नही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ज्ञान शील और एकता जैसे सार्थक मंत्र के साथ चलने वाला संगठन है।
अवसरवादी संगठनों से आग्रह है कि साक्ष्य के आधार पर ही किसी प्रकार की गतिविधि को प्रदर्शित करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष के विषय में अवसरवादी संगठनों के द्वारा किया जा रहा विरोध बेबुनियाद है।
- उजागर मीडिया टीम, महागामा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें