चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के आह्वान पर दुसरे दिन भी बंद रही महागामा की दुकाने


महागामा :  महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर बुलाए गए दो दिवसीय बंद का आज दूसरे दिन बुधवार को महागामा बाजार की सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद रही। बुधवार को भी बंद पूरी तरह से सफल रहा। बंदी के कारण खरीदार भी बाजार नहीं पहुंचे। जिसके कारण सड़कें सूनी रही इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर आते जाते दिखे। महागामा बाजार बिल्कुल दो दिनों से शांत पड़ा है।

महागामा में पूर्ण लॉकडाउन जैसे नजारा दिखता  है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से घूम- घूम कर लोगों से  बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए देखे गए। इस दौरान व्यवसायियों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया और कहा कि महागामा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एहतियात बरतने  की जरूरत है साथ ही सरकार के दिशा निर्देश का पालन करें।

इस दौरान घरों में रहें, जरूरी काम  हो तभी घर से बाहर निकले अगर बाहर जाने की इतनी ही जरूरी हो तो मास्क से मुंह और नाक को ढकें  साथ ही भीड़ भाड़ वाले जगहों से बचें। कोरोना के चैन को तोड़ने के लिए हम लोगों ने आर्थिक नुकसान उठाने के लिए अपनी प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इसलिए आप लोगों से भी अपील है कि आप घरों में रहे और कोरोना महामारी की इस लड़ाई में चट्टानी एकता का परिचय दें।

- उजागर मीडिया टीम महागामा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें