शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन ने असम बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया



रांची : शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन ने दो दिनों (सोमवार और मंगलवार ) को असम के बाढ़ पीड़ित जिलों धुबरी, गोआलपाड़ा और सलमारा मे कुल 50 हजार का खाद्य सामग्री का वितरण किया। प्रति व्यक्ति 5 किलों चावल 2 किलों आलू और 500 ग्राम दाल का वितरण किया।

असम के गोआलपाड़ा जिले में खाना बनाना बाढ़ पीड़ितों के लिए मुश्किल है इसलिए एक स्कूल के छत पर शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन के सदस्य इरशाद, अजमल और नौशाद की देख रेख मे खाना बना कर प्रतिदिन नाव के जरिए बाढ़ पीड़ितों को खाना के पॉकेट्स बाटें जा रहे है।

 बाढ़ पीड़ितों को मदद के लिए शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन ने बैंक एकाउंट  भी जारी किया गया है।ताकि बाढ़ पीड़ितों की ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके। सवाल बाढ़ पीड़ितों के लिए ईद उल अजहा मानाने का भी है। एक तरफ कोरोना की कहर तो दूसरी तरफ बाढ़ की लहर है। भयावह बाढ़ से सेकड़ो की मौत तो लाखों बेघर हो चुके है. भूखे प्यासे जिंदगी गुज़ारने पर मजबूर बाढ़ पीड़ितों की मदद करना वक़्त की जरुरत है।

- ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें