रिसर्च स्कॉलर व लेखक अफ्फान नोमानी की विधायक दीपिका पांडेय से मुलाकात, पेश की अपनी किताब व विभिन्न मुद्दों पर हुई वार्तालाप


गोड्डा। महागामा विधायक दीपिका पांडेय से मिले रिसर्च स्कॉलर व लेखक अफ्फान नोमानी। वहींं नोमानी ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर लिखी किताब विधायक को  पेश की। महागामा विधायक से मिलकर लेखक नोमानी ने राज्य कि शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार, कोयला खदान की निजीकरण एवं मदरसा शिक्षक के  वेतन में रुकावट होने को लेकर चर्चा की।

वहीं विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सहमति जताते हुए कहा कि शिक्षा व युवाओं के रोजगार पर हम काफी सीरियस है। मदरसा शिक्षकों के वेतन में रुकावट को लेकर हम  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मदरसों के शिक्षक के अनुदान भुगतान का प्रस्ताव कैबिनेट में रखने की स्वीकृति दे दी।



कोयला खदान  निजीकरण मामले में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुके है। हम क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे है।

- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया ब्यूरों।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें