भाकपा पार्टी ने बैठक कर कहलगांव विधानसभा से चुनाव लड़ने का लिया निर्णय



कहलगांव  : कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला प्रखंड में रविवार को सुदामा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया! बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कहलगांव क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर जोर- शोर से प्रचार कर चुनाव की तैयारी किया जाएगा l पार्टी कहलगांव से विधानसभा का चुनाव हर हाल में लड़ेगी!

बैठक में सन्हौला प्रखंड को छ: जोन में बांटा गया, जिसमें अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए l 15 जुलाई तक सभी जोनल कमेटी का बैठक करने का निर्णय लिया गया! सभी लोगों ने संगठन को मजबूत करने का भी निर्णय लिया! कहलगाँव विधानसभा में जीत के लिए पूरे दमखम के साथ तैयारी पूरी करने का निर्णय लेते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक बैठक में भाग लिया! जल्द ही कहलगांव विधानसभा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक कर उम्मीदवार का नाम तय कर लिया जाएगा!

बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में सुदामा प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव सिंह यादव, भाकपा जिला परिषद सदस्य  संजीत सुमन , कैलाश अग्रवाल, वासुदेव पंडित, अंचल मंत्री इरशाद आलम, भुदेव दास, अर्जुन सिंह , रूपेश राज, सलमान सिद्दीकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें