शांति समिति की आयोजित बैठक में एसडीपीओ ने कहा ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज।

शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ

 बसंतराय गोड्डा:- बकरीद पर्व को लेकर बसंतराय थाना से निकट मौलाना आज़ाद कॉलेज बसंतराय में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार ने की।

 बैठक में सभी समुदाय के लोगों को बुलाया गया था। इस दौरान बकरीद को लेकर थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद यादव ने विशेष रूप से यह चर्चा कर कहा कि करोना काल में मस्जिद में ईद की नमाज नहीं पढ़े। घरों में ही बकरीद की नमाज अदा करें। मौजूद लोगों ने भी इस पर हामी भरी।

 वीडिओ शेखर कुमार ने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वह इसका अनुपालन करें। बताया कि करोना संक्रमण को लेकर अभी परेशानी बनी हुई है। साथ ही पूरे जिले में धारा 144 लगाया गया है। बताया कि इसका भी अनुपालन हर हाल में किया जाए।

 इसके अलावा एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय यह आश्वस्त करे कि किसी भी हाल में गोवंशीय पशु की कुर्बानी नहीं करें। क्योंकि इससे बेवजह समाज में तनाव फैलता है। इसको लेकर भी विशेष रूप से पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने कहा गया है।

 बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने का निर्देश दिया। बताया कि सभी सोशल मीडिया के संचालक के एडमिन इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दें कि किसी भी हाल में व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक बात नहीं परोसी जाए जिससे आपसी  तनाव फैलने की आशंका हो।

 बैठक में प्रखंड प्रमुख स्वीटी देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम,एहतेशाम हक, प्रदीप शर्मा,जमालुद्दीन,अजीमुद्दीन,हासिम, जीप प्रतिनिधि नजीर भसानी आदि सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें