बकरीद पर्व एवं रक्षाबन्धन पर्व को लेकर हनवारा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


फ्लैग मार्च करते हनवारा पुलिस 
हनवारा : पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई० एस० रमेश के निर्देशानुसार बकरीद पर्व, रक्षाबंधन एवं मास्क पहनने को लेकर हनवारा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने को लेकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों हनवारा, मिल्की, कोयला, परसा, रामकोल, खुर्द डुमरिया, नारायणपुर, गढ़ी, नारायणी, शहजादपुर, सुंदरचक, कुश्महरा एवं बैरियाचक के अलावा दर्जनों गांवों में जाकर शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व एवं रक्षाबन्धन पर्व को मनाने की अपील की गयी।

साथ ही साथ ग्रामीणों से ये भी अपील की गयी कि बकरीद का नमाज अपने – अपने घरों में ही अदा करें। प्रतिबंधित पशुओं का कुर्बानी ना करें, किसी भी तरह का अगर कहीं से असमाजिक तत्व द्वारा अफवाह या हुडदंग मचाये तो तुरंत उसकी सुचना पुलिस को दें।

अफवाह फैलाने वालो या हुडदंग मचाने वाले को किसी भी सुरत में बख्शा नही जाएगा। सुचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी। वही रक्षाबंधन पर्व के दौरान राखी बाँधने के रस्म को मास्क पहन के करें एवं पूजा - पाठ घर में ही करें।

क्या  कहते है हनवारा थाना प्रभारी

हनवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बकरीद पर्व एवं रक्षाबंधन पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों मे फ्लेग मार्च निकाला गया। बकरीद पर्व का नमाज अकीदतमंद अपने घरो में ही नमाज को अदा करें। साथ ही रक्षाबन्धन पर्व के मौके पर मास्क लगाकर राखी बांधने की रस्म को पूरा करें।

- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें