![]() |
| कोरोना संक्रमित मरीज को एम्बुलेंस से सिकटीया ले जाते स्वास्थ्य विभाग की टीम |
गोड्डा : महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित हनवारा थाना क्षेत्र के गोरगावा गाँव में कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। बुधवार की सुबह कोरोना संक्रमित मरीज को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा आइसोलेट के लिए कोविड-19 केंद्र सिकटीया ले जाया गया। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हो रही है जिससे की चिंता बढती जा रही है।
कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन काफी सजग है। अब महागामा प्रखंड मे कोरोना वायरस पूरी तरह से पैर पसार चूका है। महागामा प्रखंड क्षेत्र में कोरोना मरीज के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन लगातार लोगो से इस भयानक वायरस से बचने के लिए अपील कर रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम रेफरेल अस्पताल महागामा से ट्रूनेट मशीन से जाँच के दौरान उक्त मरीज की पुष्टि हुई है। कोरोना मरीज महागामा के एक सरकारी विद्यालय का कार्यरत शिक्षक है। कोरोना संक्रमित मरीज का ससुराल गोरगावा में है। वो अक्सर गोरगावा में रहा करते थे। इसका तबियत कुछ दिन पूर्व से असंतुलित था। जिससे की यह होम क्वारंटाइन भी हो गया था उसके बाद इन्होने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। मंगलवार को देर शाम उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया।
इधर प्रखंड प्रशासन द्वारा गांव को बैरिकेंडिंग करके सील करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन से आदेश प्राप्त होने के बाद जल्द ही गाँव को सील कर कन्टेंमेंट जोन घोषित कर दिया जायेगा। जहाँ किसी को भी आने जाने की इजाजत नही होगी। वहीँ स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा उक्त कोरोना पॉजिटिव मरीज का कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। कोरोना मरीज के सम्पर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेकर होम क्वारंटाइन किया जाएगा।
क्या कहते है सिविल सर्जन एसपी मिश्रा
कोरोना पॉजिटिव मरीज का जाँच रिपोर्ट रेफरल अस्पताल महागामा से ट्रूनेट मशीन से जाँच के क्रम में पुष्टि हुई है। जिसका कांटेक्ट हिस्ट्री तलाश की जा रही है। संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगो का सैंपल लेकर होम क्वारंटाइन किया जायेगा।
- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया गोड्डा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें