![]() |
| फाइल फोटो |
महागामा: महागामा में बाइक चोरी की घटना से लोग काफी भयभीत हो रहे है। एक के बाद एक चोरी की घटना से लोगों में भय बना हुआ हैं। बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का कहना है कि अथक प्रयासों के बावजूद चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है।
हालांकि रविवार को फिर एक बार महागामा दुर्गा मंदिर स्थित ब्राह्मण टोला के मंटू चौधरी का पुत्र ध्रुव चौधरी का बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। घटना के संबंध में पीड़ित ध्रुव चौधरी ने बताया कि हीरो होंडा बाइक को दरवाजे पर खड़ा कर घर के अंदर भोजन करने गए थे इसी दौरान जब घर से बाहर निकले तो देखे बाइक गुम हो गई है इसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाईक का कोई अता पता नहीं चल सका फिर घटना की जानकारी महागामा पुलिस को लिखित रूप में दिए।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है क्योंकि अक्सर लोगों की बाइक दरवाजे पर खड़ी रहती है। ज्ञात हो कि इसी माह 4 जुलाई को बसवा चौक की स्थित सब्जी मंडी से ईसीएल कर्मी केडी दास की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली थी। घटना को लेकर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज भी कराया गया था लेकिन पुलिस आज तक आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है हालांकि चोरी कि घटना कोई नई बात नहीं है अक्सर इस प्रकार की घटनाएं महागामा थाना क्षेत्र में होते रहती है।
घटना के बाद पुलिस थोड़ी एक्टिव जरूर होती है लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है जिसके कारण अपराधियों का मनोबल ऊंचा हुआ है। इस तरह से चोरी की घटना को लेकर महागामा वासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है कभी भी यह आक्रोश आंदोलन में तब्दील हो सकता है।
- उजागर मीडिया टीम, महागामा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें