गोड्डा:- सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों ने लड़को को पीछे छोड़ा है।12वी के परीक्षा परिणाम में जिले के उर्जानगर डीएवी पब्लिक स्कूल की ज्योति दत्ता और साइमा सरवर संयुक्त रूप से विज्ञान संकाय में जिला टॉपर बनी है। वहीं इसी विद्यालय की कृष्णा संथालिया कॉमर्स संकाय में जिला टॉपर बने हैं।
साइंस में ज्योति दत्ता और साइमा सरवर को 96 प्रतिशत अंक मिला है। स्कूल में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर परचम लहराकर इन बेटियों ने जिला का मान बढ़ाया है। वहीं तीसरे स्थान पर आर्यन कुमार 95.2 प्रतिशत, कार्तिक कुमार 95.2 प्रतिशत रहे हैं।
सुमंत दास 94.8 प्रतिशत, शहबाज रिजवी 94.6 प्रतिशत, सृष्टि कश्यप 92.6, नवनीत कुमार 91.4, विवेक कुमार 91.4, के अलावा केंद्रीय विद्यालय गोड्डा की मुस्कान सिन्हा 91.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला के टॉप टेन में शामिल हुई हैं।
वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया के छात्र प्रणव कुमार 93.4 और हिटलर यादव 92 प्रतिशत के साथ टॉप टेन में शामिल है।
कॉमर्स विषय में प्रथम स्थान पर कृष्णा संथालिया 95.4, दूसरे स्थान पर रीमा 94.4, तीसरा आयुषी कुमारी 94, राहुल रंजन 93.8, रमेश कुमार दत्ता 92.8, फैजान अजीजी 92.4, किसु भारती 92, मुकेश दत्ता 90.4, साक्षी कुमारी 89, खुशी कुमारी 88.6 प्रतिशत अंक मिला है।
- ब्यूरों रिपोर्ट, गोड्डा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें