वरण गांव में संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत।

शव का निरक्षण करती पुलिस

बसंतराय (गोड्डा) : प्रखंड के हिलाबै पंचायत अंतर्गत बरन गांव के मनरेगा मजदूर का शव बगल की जोका नदी से बुधवार की सुबह बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पथरगामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

छोटे पुत्र से मिली जानकारी के अनुसार उनके पिता पंचानंद सिंह(50) मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे अपने घर से मनरेगा के तहत पौधरोपण का कार्य करने हिलाबै गांव गया था। उनके साथ अन्य मजदूर भी कार्य कर रहे थे। देर शाम जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के द्वारा खोजबीन शुरू की गई।

 लेकिन कुछ पता नही चला। लोगों ने सोचा कि शराब पीकर कहीं सो गया होगा। अधेड़ शराब का आदी था। सबेरे जब कुछ लोग शौच के लिए बगल की जोका नदी के तरफ गए तो किसी को तैरते हुए शव देखा। लोगों ने ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी। पूरे क्षेत्र में यह बात आग की तरह फैल गई।

 शव की पहचान बरन गांव के पंचानंद के रूप में हुई। ग्रामीणों ने शव को नदी से निकलकर गांव लाया।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस नदी से शव बरामद हुआ है। उनमें पानी बहुत कम था। ऐसे में डूबने की संभावना कम है ।

 यह भी अंदेशा जताया कि कही शराब पीने में लड़ाई झगड़ा हुआ हो। इस दौरान अधेड़ की हत्या कर लाश को पानी मे फेक दिया हो। मृतक के चेहरे पर जख्म के निशान थे। और शरीर खून से सना था। घटना की जानकारी समाजसेवी सोनू सिंह ने पथरगामा पुलिस को दी। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्री को छोड़ गया।

 बड़ा लड़का विक्रम परदेस में मजदूरी करता है। जबकि छोटा लड़का कमल मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है। मजदूरी से परिवार का दो वक्त की रोटी चलती थी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही आवास व विधवा पेंशन देने की मांग की है।
थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें