गोड्डा की मुन्नी झा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में बतौर महिला मोर्चा संगठन सचिव मनोनीत




गोड्डा ।   जिले की लोकप्रिय समाजसेवी सह महिला नेता मुन्नी झा को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में महिला मोर्चा का संगठन सचिव बनाया गया है।

 नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रांड एंबेसडर एवं चेयरमैन पंडित मोहित नवांनी द्वारा झारखंड प्रदेश के गोड्डा से सामाजिक कार्यों को देखते हुए चर्चित समाजसेवी मुन्नी झा को संगठन में महिला मोर्चा के संगठन सचिव के रूप में मनोनीत किया है। मुन्नी झा को संगठन सचिव बनाए जाने पर गोड्डा वासियों में काफी खुशी देखी जा रही है।

 बुद्धिजीवियों की माने तो मुन्नी झा ने गोड्डा जैसे छोटे क्षेत्र में समय-समय पर बेहतर कार्य किए हैं। मालूम हो कि मुन्नी झा केवल समाजसेवी नहीं बल्कि उनकी पहचान एक बीजेपी नेता के रूप में भी लोगों के सामने है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी इनके कार्यों की सराहना की गई थी।


वही लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जैसे बड़े संगठन में महिला मोर्चा सचिव के रूप में उन्हें बड़ा पदभार मिला है। अब उनके समक्ष इस पद की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी साथ ही क्षेत्र में मानव अधिकार बना रहे इसको लेकर भी उनकी कार्यों पर लोगों की नजर होगी।

        -ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया गोड्डा
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें