![]() |
| ऑनलाइन प्रशिक्षण देते गोड्डा एसपी वाईएसएस रमेश |
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने हैदराबाद के नेशनल पुलिस एकेडमी के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को गुरुवार को ऑनलाइन क्लास के जरिए दुमका सामूहिक दुष्कर्म कांड के त्वरित अनुसंधान का अनुभव साझा किया और अधिकारियों को अहम टिप्स भी दिए। इसमें एकेडमी के 128 प्रशिक्षु आईपीएस के साथ एसपी रमेश ने सीधा संवाद भी किया।
बता दें कि इसी वर्ष 5 फरवरी को दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। तब एसपी रमेश दुमका जिला में पोस्टेड थे। एसपी रमेश की अगुवाई में घटना के दो दिन बाद ही सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हुई थी। साथ ही अगले 14 दिनों में पुलिस ने न्यायालय में चार्जसीट दाखिल किया गया। इससे आरोपितों को 25 दिनों के अंदर की सजा मिल गई। इसमें तीन अभियुक्तों को फांसी की सजा दी गई थी।
ऑनलाइन संवाद में एसपी रमेश ने हैदराबाद के नेशनल पुलिस एकेडमी के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को पूरी कार्रवाई का अनुभव साझा किया। करीब एक घंटे की ऑनलाइन क्लास में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पूरी कानूनी प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया। इसमें एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
इसमें सभी तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी से लेकर मृत्युदंड सजा की पूरी प्रक्रिया मात्र 25 दिन के अंदर की गई थी, कांड अंकित से लेकर सजा तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन प्रजेंटेशन से बताया गया। एसपी ने कहा कि किसी भी कांड के त्वरित उछ्वेदन के लिए ईमानदारी, टीमवर्क, सुपरविजन में मानवीय दृष्टकोण जरूरी है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें