गोड्डा जिले में कोरोना से दूसरी मौत, इलाके को किया गया सील

महागामा कोरोना संक्रमित एरिया को सील करते पदाधिकारी।



गोड्डा : जिले में कोरोना से इलाज के दौरान दूसरी मौत हुई है। बताया जाता है मृत महिला महागामा की रहने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत्यु गुरुवार की सुबह कोविड अस्पताल पोड़ैयाहाट में इलाज के दौरान हो गई। घटना की पुष्टि महागामा अनुमंडल अधिकारी हरिवंश पंडित ने की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित महिला अपने एक रिश्तेदार के यहां भागलपुर गई थी। जहां उसकी तबीयत खराब हो गई थी। 

भागलपुर से वापस घर आने के बाद महिला की तबीयत नाजुक हो गई फिर महिला को कोरोना जांच कराया गया। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद महिला को विशेष एंबुलेंस से स्वास्थ्य विभाग की टीम के देखरेख में कोविड अस्पताल पोड़ैयाहाट ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। महिला के संपर्क में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्य को भी कोविंड अस्पताल सिकट्टियां गोड्डा में भर्ती कराया गया है। 

कोरोना संक्रमण से महिला की मौत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में संक्रमित एरिया महागामा पछियारी टोला, पूराना धर्मशाला के आसपास क्षेत्र को सील कर मोहल्ले में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही मोहल्ले को महागामा नगर पंचायत के सुपरवाइजर मोहम्मद फिरोज के देखरेख में सेनीटाइजर किया जा रहा है, और फोगिंग किया गया। 

कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु के बाद लोगों में भय का माहौल है। ज्ञात हो कि महागामा में पिछले तीन-चार दिन पूर्व पंचायत सचिव की मृत्यु कोरोना संक्रमण के चपेट में आने से हो गई थी।

उपायुक्त ने की जिलेवासियों से अपील

गोड्डा जिले में आज एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत ईलाज के दौरान हो गई है। वर्तमान समय में जिले में कुल 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज केस सक्रिय हैं एवं अभी तक दो मरीजों की कोरोना पॉजिटिव संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिलेवासियों से अपील है कि अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले, मास्क पहने, साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

- ब्यूरों रिपोर्ट, उजागर मीडिया

Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें