![]() |
| वाहन जांच करती पुलिस |
बसंतराय गोड्डा :- बसंतराय पुलिस ने सोमवार को थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सब इंस्पेक्टर गिरधर गोपाल के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। बगैर हेलमेट व मास्क के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों को जब्त किया गया।
जब्त वाहनों का ₹500 का चालान काटा गया और सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा मास्क नहीं पहने पर हवालात की हवा खिलाई जाएगी। कुल 4 बाइक सवार का चालान काटा गया।काफी संख्या में दो पहिया वाहन जब्त किए गए बाद में कागजात आदि की जांच कर छोड़ दिया गया। और बाइक चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें।
![]() |
| वाहन मालिकों का चालान काटती पुलिस |
कोरोना के इस दौर में बचाव के लिए हेलमेट तथा मास्क पहनकर बाइक चलाएं। सब इंस्पेक्टर गिरधर गोपाल ने कहा कि बसंतराय प्रखंड में कोराना पॉजिटिव मिलने से बचाव बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा अपराध व कोरोना संक्रमण नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट और मास्क जरूर पहनें। ताकि कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचा जा सके।बाइक पर हमेशा एक ही आदमी सफर करें अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी करवाई कि जाएगी । चेंकिंग अभियान में पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें