![]() |
| सैनिटाइजेशन कार्य प्रारंभ। |
गोड्डा : मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सुखाड़ी गांव के एक युवक की कोरोना जांच ट्रूनेट मशीन में पॉजिटिव आने के बाद सुखाड़ी सहित आसपास के गांव में खलबली मच गई है। युवक को तीन तलाक मामले में मेहरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को जेल भेजे जाने से पूर्व उसकी जांच कराई गई।
सदर अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।इधर गिरफ्तार करनेवाले पुलिसकर्मियों सहित अन्य की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। अंचलाधिकारी खगेन महतो ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें जानकारी मिली है कि तीन तलाक मामले में आरोपित युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विभाग की ओर से इसकी जानकारी मिलने के बाद सुखाड़ी गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। थाना परिसर को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। सीओ ने कहा कि थाना को भी सील करने की भी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें