'मिसाइल मैन' के पुण्यतिथि पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि


महागामा : सोमवार को कांग्रेस कार्यालय महागामा में NSUI जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में  भारत_रत्न डॉ० ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी के पूण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर 2 मिनट का मौन रखकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

वहीं मुन्ना राजा ने कहा कि मातृभूमि को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन करते है। जिला सचिव बुलबुल जी ने कहा कलाम जी लाखो युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। आज के युवा उनके आदर्शों पर चलकर अच्छे मुकाम हासिल कर सकते हैं।

मौके पर कांग्रेस जिला सचिव बुलबुल जी ,अल्पसंख्यक विभाग इम्तियाज जी ,एनएसयूआई यूनिवर्सिटी सदस्य रोनित कुमार ,नदीम सरवर ,आदिल ,कैफ ,मनोवर ,इनामुल ,सोनू जी इमरान,कमर आजाद अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें