- किसने सोचा होगा पाल पोस कर बड़ा करने के बाद यह अंजाम होगा
- पत्नी के आँखों के सामने उजड़ गया उसका सुहाग
- कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की हत्या
- पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार
गोड्डा: बीते मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया था। पूरी घटना को जानने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बड़ी हिम्मत के साथ मामले की पूरी जानकारी सुननी या जाननी पड़ेगी। क्या इसीलिए अपने मां बाप बचपन से लाड, प्यार व दुलार देकर अपने उंगलियों के सहारे चलना सिखाते है। आपके हर जिद को वो पूरा करते है। चाहे वह काम उसके लिए सम्भव हो या असम्भव लेकिन अपने बच्चे के जिद के लिए सभी मजबूरियों को दफन कर देते है लेकिन अपने बच्चों के आँखों में आंसू देखना पसंद नही करते।
तुम्हारे बचपन के समय बाप तुम्हारे सौ टेड़े मेढ़े सवालो का जवाब देते रहे। लेकिन जब तुम बड़े हुए और तुम्हारे बाप बूढ़े हुए तो उसके बात बात पर उलझ कर तुमने उसकी परवरिश का अच्छा शिला दिया। बहुत मामले सुने होंगे की एक बेटे ने अपने बाप या माँ को बेसहारा या अकेला छोड़ दिया। लेकिन इस तरह के घटना के बारे में शायद ही आप कभी सुने होंगे। मामला गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी गांव की है। जहाँ एक कलयुगी बेटे ने ऐसा घटना को अंजाम दिया की शराब के नशे में उन्होंने अपने बाप का ही कत्ल कर डाला। हल्की फुल्की कहासुनी में माँ के आँखों के सामने उसका सुहाग अपने सगे बेटे ने ही उजाड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी गांव में कलयुगी बेटे ने अपने 78 वर्षीय पिता कलानंद ठाकुर की घर में ही नृशंस हत्या कर दी हत्या के बाद आरोपी पुत्र जीवेश ठाकुर फरार हो गया था। हालांकि आरोपी की गिरफ़्तारी हो चुकी है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी जेके जयसवाल के नेतृत्व में पुलिस बल गांव पहुंची जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मामले को लेकर हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी थी। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही थी।
वहीं 24 घंटे के अंदर ही गोड्डा पुलिस को सफलता मिल गई, और बुधवार को गोड्डा पुलिस ने जीवेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जीवेश ठाकुर अपने माता-पिता के साथ घर में रहता था, नशा का भी आदि था। साथ ही पूर्व में भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। बीते मंगलवार की दोपहर किसी बात को लेकर जीवेश ठाकुर अपने पिता से उलझ गया और शराब के नशे में बेरहमी से पिता की पिटाई करते हुए खंती से वार कर दिया। जिससे पूरा शरीर लहूलुहान हो गया और मौके पर ही उसके पिता की मौत हो गयी।
वारदात के समय मृतक की पत्नी बुलबुल देवी भी मौजूद थी लेकिन अपने पति को नहीं बचा पायी। उनके आँखों के सामने उनके पति का खून हो गया। ग्रामीणों के सुचना पर पुलिस आई और छानबीन में जुट गयी। बताया जाता है कि पिछले चार-पांच दिनों से विवाद चल रहा था। जीवेश ठाकुर कुछ वर्ष पूर्व हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपी जीवेश ठाकुर का यही कृत्य के कारण पत्नी भी इसे छोड़ चुकी है।
-ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें