नाजिर के कोरोना संक्रमित होने से मेहरमा प्रखंड कार्यालय सील।

 
संक्रमित मरीज को ले जाती एंबुलेंस

मेहरमा (गोड्डा): - प्रखंड कार्यालय के नाजिर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।लोग सकते में आ गए हैं। रविवार की सुबह एंबुलेंस 108 से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविद कुमार सिन्हा, बीडीओ सुरेंद्र उरांव अंचलाधिकारी खगेन महतो व अन्य अधिकारियों के द्वारा संक्रमित व्यक्ति को गोड्डा के सिकटिया कोविड सेंटर भेजा गया।

 प्रखंड कार्यालय के आसपास करीब 200 मीटर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इस दौरान सभी प्रखंड कर्मी तथा उनके संपर्क में आए व्यक्ति की पहचान कर आरटी पीसीआर जांच के लिए लिया गया। रविवार को करीब 700 लोगों का आरटी पीसीआर जांच के लिए लिया गया जिसमें वी डी ओ सुरेंद्र उरांव सीओ खगेन महतो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य के नाम शामिल है।

 बताया जाता है कि बीते 9 जुलाई को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर सभी सरकारी कर्मियों का आरटी पीसीआर जांच के लिए धनबाद भेजा गया था। जहां से रविवार की सुबह नाजिर में संक्रमण की पुष्टि हुई। इधर संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूरे प्रखंड कार्यालय को प्रखंड सह अंचल कार्यालय को सील कर दिया गया। अंचलाधिकारी खगेन महतो ने बताया कि फिलहाल 72 घंटे तक सील रखा जाएगा।

 प्रखंड कार्यालय के आसपास प्रफुल्लो हाट चौक के समीप पहाड़ खंड सिगारी जाने वाले मार्ग को तथा से मेहरमा फिरोजपुर बायपास मोड़ बनौधा के समीप बांस बल्ला लगाकर बेरी कटिग किया गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में सिर्फ दूध व खाद्य सामग्री का प्रवेश कराया जाएगा।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें