बाँका : जिले के बौसी थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय मासूम छोटू साह की मौत दुर्गा मंदिर पुरानी हाट के समीप पानी से भरे एक गड्ढ़े में डूबने से हो गयी मौत। जिसमें हाट संवेदक की बड़ी लापरवाही सामने आती है। बारिश के समय मे भी उस गड्ढ़े को भरा नही गया। जिसके कारण ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय छोटू साह पिता भूसी साह का सबसे छोटा संतान था। ये रविवार की दोपहर से ही नही मिल रहा था। परिजन कल से आस पास के सभी जगहों पर तलास किए लेकिन जब नही मिला तो कल शाम में बौसी थाना में इसकी गुम होने की सूचना दी।सूचना मिलते ही बौसी थाना ने घर के आस पास जा कर अच्छे से तलाशी की लेकिन रात हो जाने की वजह से पोखर में डूबे बच्चे होने की अनुमान नही मिल सकी।
लेकिन आज सुबह जब पानी मे डूबे रहने से बच्चे का शव ऊपर तैरने लगा तो स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी और बौसी थाने को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाँका भेज दिए। वही घटना स्थल पर बौसी अंचलाधिकारी गोपीनाथ मण्डल भी पहुँचे। और साथ ही उन्होंने बताया कि आपदा के तहत उचित मुआवजा परिजन को दिया जाएगा।
- ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया बांका।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें