डीडीसी ने कि विभागीय समीक्षात्मक बैठक,दिया कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बैठक को संबोधित करते उप विकास आयुक्त

बसंतराय(गोड्डा):- रविवार को उपविकास आयुक्त गोड्डा सुनील कुमार की अध्यक्षता में बसंतराय प्रखंड मुख्यालय के सभागार में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सर्वप्रथम सभी प्रखंड के पर्यवेक्षक स्टाफ एवं प्रखंड कर्मी प्रखंड मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे और पंचायत कर्मी अपने अपने पंचायत मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे।

 आगे उन्होंने एस बी एम  के तहत 31 जुलाई तक सभी बाकी बचे शौचालय को पूर्ण करना है। एवं अयोग्य लाभुकों की सूची को रद्द करना है। प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक शौचालय की सूची स्वीकृति हेतु जिला भेजना है, मनरेगा योजना अंतर्गत टी सी बी मेड़बंदी एवं सोकपिट पचास पचास प्रति पंचायत सोमवार तक जिले में संबंधित पदाधिकारी को भेजना है।
साथ ही उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में पचास पचास योजना की स्वीकृति करा लागु करना है।

 बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी में धेराव कराना है तथा 1 सप्ताह में महिला मजदूरों एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति मजदूरों की भागीदारी को बढ़ाना है। सिंचाई हेतु कूप निर्माण एवं तालाब निर्माण की योजना में 25 जुलाई तक ही भुगतान चलेगा तत्पश्चात उसे बंद कर दिया जाएगा। 14वें वित्त आयोग के तहत टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोकपिट की योजना तथा यदि आवश्यक हो तो पंचायत भवन कि मरम्मत्ती कराया जा सकता है।‌


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में लक्ष्य के विरुद्ध सोमवार तक अभिलेख तैयार कर प्रखंड में जमा करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया एवं अधूरे आवास को 1 सप्ताह में पूर्ण करने के निदेश एवं लंबित प्रधानमंत्री आवास तथा बाबा अंबेडकर आवास को भी 1 सप्ताह में पूर्ण कराने के लिए कहा गया।

 साथ ही उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण पंचायत के सार्वजनिक बिल्डिंगों में करना है।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार, सभी पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक, सभी कनीय अभियंता सहित सहायक अभियंता और बीपीओ मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें