एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में कहलगांव में चला मास्क जागरूकता अभियान


कहलगांव : वैश्विक संक्रमण कोरोनावायरस की विभीषिका को देखते हुए बुधवार को कहलगांव शहरी क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह एवं डीएसपी रेशु कृष्णा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया! विदित हो कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कहलगांव शहरी क्षेत्र में कल से पुन: लॉकडाउन की घोषणा की गई है!

शहरी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बिना मास्क लगाए अनावश्यक रूप से घूम रहे कई मनचलों की खबर ली गई! बिना मास्क लगाकर घूमने वाले कई लोगों को दंडित किया गया और सबों को मास्क पहनने की सख्त हिदायत दी गई! अनुमंडल पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद अपना कहलगांव ग्रुप के एडमिन नितिन कुमार सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों से भी कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाने का अपील किया! अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रेशु कृष्णा ने लोगों से कहा कि जागरूकता ही जानकारी है और जानकारी ही इसका बचाव है! उन्होंने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में निश्चित रूप से मास्क पहनने का सुझाव दिया, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम हो सके!

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रेशु कृष्णा के साथ कहलगांव इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार सिंह ने  कहलगांव के गांगुली पार्क चौक, बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान में भाग लिया!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें