![]() |
| जांच अभियान चलाते प्रखंड विकास पदाधिकारी |
बसंतराय:- प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया। प्रखंड स्थित सदर बाजार में बिना वजह घूम रहे लोगों सहित वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया । वहीं मुख्य बाजार के दुकानदारों से बिना मास्क के प्रवेश वर्जित का निर्देश पालन करने को कहा गया।
कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। जानकारी हो कि राज्य सरकार ने बिना मास्क पहनकर चलने वालों के लिए एक लाख की भारी जुर्माने एवं 2 साल की जेल तक का कानून बनाया है। लेकिन लोगों में इसका असर होता नहीं दिख रहा है। लोग बेखौफ होकर बिना मास्क पहने घूमते नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन के लिए करोना संक्रमण के फैलाव को रोकना बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
![]() |
| दुकानदारों से जूर्मना वसूलती पुलिस |
जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की जा रही है। लेकिन अब मास्क नहीं लगाने वाले के ऊपर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। हालांकि प्रशासन के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद लोगों में संक्रमण के प्रति डर नहीं देखा जा रहा है।
वही पुलिस सब इंस्पेक्टर रफीक आलम ने कहा कि जुर्माना के बाद भी नहीं मानने पर अभियान चलाकर बेवजह घूमने वाले दुपहिया या चार पहिया वाहन पर सवार बिना मास्क वाले लोगों को हवालात में बंद किया जाएगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना वजह घरों से ना निकले खुद सुरक्षित रहें और अपना परिवार को भी सुरक्षित रखें। जांच अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार सब इंस्पेक्टर रफीक आलम सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
- उजागर मीडिया टीम बसंतराय।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें