हनवारा : महागामा प्रखंड अन्तर्गत दिग्घी पंचायत के नया टोला दिग्घी में 25 केवी ट्रासफार्मर कई दिनों से खराब हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रासफार्मर खराब होने के कारण हमलोग अँधेरे में गुजर बसर करने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने ट्रांफार्मर खराब होने की जानकारी महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को दूरभाष पर सूचना दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुचना मिलते ही महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। नया ट्रासफार्मर मिलने के बाद नया टोला दिग्घी के ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि सौभाग्य से विधायक के रूप में हमे दीपिका पांडे सिंह मिली है।
मौके पर मौजूद ग्रामीण फकरुद्दीन, सुबोध पासवान, राइस, भोली पासवान, सफरुद्दी , हदीस , कलीम ,हासिम, इरफान, इकराम,को आदि मौजूद थे।
- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें