कहलगांव : कहलगांव : आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को कहलगांव में राजद का प्रखंड कार्यालय खोला गया जिसका उद्धाटन भागलपुर जिला राजद जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने किया इसके बाद राजद कार्यकर्ता की और से सामाजिक दूरिया का पालन करते हुए एक बैठक आयोजित की गई राजद जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदधारकों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया!
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कहलगांव राजद प्रखंड अध्यक्ष बासुकीनाथ यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही बूथ कमेटी पूरा कर लिया जाएगा! प्रदेश में जिस तरह कोरोना की भयावह स्थिति हो चुकी है, ऐसे समय में सरकार को कोरोना पीड़ित को विशेष सहायता देते हुए उनका देखभाल करना चाहिए! कोरोना से बचाव को लेकर सभी सरकारी तंत्र फेल है और सत्ता प्राप्त करने के लिए सरकार चुनाव कराने को व्याकुल है! राजद पार्टी कोरोना से बचाव हो या निर्वाचन किसी भी परिस्थिति में मानसिक रूप से सदा तैयार है!
मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि कैलाश यादव, व्यवसायिक जिला अध्यक्ष करण प्रकाश, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बिंदू देवी, पीरपैंती युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, कहलगांव युवा प्रखंड अध्यक्ष रवि शेखर, राजद युवा नेता मोहम्मद अशफाक आलम, प्रीतम कुमार यादव ,लव कुमार , अरविंद कुमार सिंह ,चंदन कुमार, संजय भूपेश, रंजन कुमार, कुंदन कुमार के साथ राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे!
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें