महागामा : महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पहले तो किसानों के हित में चलाए जा रहे "कृषि आशीर्वाद योजना" को बंद कर दिया गया और अब बाजार समिति से फीस वसूली के माध्यम से कृषि उत्पादन पर टैक्स लगाने की तैयरी की जा रही है।
राज्य के किसानों की स्थिति वैसे भी बदहाल है, इस समय सरकार से उन्हें सहायता एवं प्रोत्साहन की आवश्यकता है। लेकिन सरकार के द्वारा किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयरी की जा रही है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसानों के हित में कृषि उत्पादन को कर मुक्त रखा गया था। अब यह सरकार पुनः कृषि उत्पादों पर टैक्स लगाने जा रही है। साथ हीं उन गरीबों से भी टैक्स वसूल किया जाएगा जो जंगल से जलावन के लिये लकड़ी चुन कर लाते हैं।
एक तरफ तो सरकार अपने को गरीबों और किसानों के हितैषी कहते हैं, तो दूसरी ओर गरीबों और किसानों पर टैक्स लगाकर उनका शोषण करते हैं, जो किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। सरकार ऐसे गरीब और किसान विरोधी फरमान को वापस लें नहीं तो बाध्य होकर आंदोलन किया जाएगा।
- ब्यूरों रिपोर्ट, उजागर मीडिया गोड्डा।

मै आपके साथ हूँ
जवाब देंहटाएं