अंचल कार्यालय भवन को सील कर भवन के अंदर और बाहर परिसर को किया गया सैनिटाइजर और फॉबिंग


महागामा : कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आने से महागामा प्रखंड के पंचायत सचिव  प्रदीप पंडित की मृत्यु हो जाने से प्रखंड प्रशासन रेस हो गया है। अंचला अधिकारी अरविंद देवासीष टोप्पो ने बताया कि सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन को सील कर भवन के अंदर और बाहर परिसर में सैनिटाइजर और फॉबिंग कराया जा रहा है चुकी पंचायत सचिव प्रदीप पंडित को प्रखंड संख्याकिय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। प्रखंड कार्यालय में उसका एक अपना कार्यालय भी था जहां वह अक्सर बैठकर अपने कार्यों का निष्पादन करते थे। जरूरतमंद लोग उनके कार्यालय कक्ष में जाकर उनसे मिलते थे। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित बैठक में भी वह शामिल होते थे। जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव होने के कारण उनके आवास पर भी लोगों का मिलना जुलना लगा रहता था। बीमारी के दौरान उनके आवास पर पदाधिकारी भी उनसे मिलने गए थे प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की सूची तैयार कर रही है ताकि उसकी जांच कर क्वारंटाइन किया जा सके।पंचायत सचिव के आकास्मिक मृत्यु से पदाधिकारी के साथ-साथ कर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें