पथरगामा व हनवारा थाना परिसर में पुलिस पब्लिक बैठक का आयोजन


हनवारा : महागामा प्रखंड के अंतर्गत हनवारा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार रविवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक हनवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार के अध्यक्षता में की गई।

विशेष रूप से अवैध शराब, अवैध बालू का उठाव, जुआ एवं डायन प्रथा को रोक थम हेतु से चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फिरोज अख्तर, जिला परिषद प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान, हनवारा पंचायत के मुखिया मंजूर आलम, रामकोल पंचायत के मुखिया अख्तर हुसैन, मुखिया मकसूद आलम, गुलाम रसूल, प्रमुख युनुस अली, प्रमोद साह, दिनेश सिंह, अकरम आलम, डॉ० लखन लाल साह एवं शाहिद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर पथरगामा थाना परिसर में भी वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छोटी-मोटी समस्याओं को ग्रामीण स्तर से निदान व समाधान हेतु जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य की एक बैठक की गई।

बैठक में पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार आदि थाना कर्मियों के अलावे जनप्रतिनिधियों में मुखिया प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार, आलोक चंद्र दत्त गणमान्य अजय श्रीवास्तव, नंदलाल भगत, दीप नारायण साह, मोहम्मद जावेद, संतोष कुमार महतो, संजय कुमार दास सहित 30 लोग शामिल थे।


Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें