संपन्न हुई तेजस्विनी की मासिक बैठक



पथरगामा : शनिवार को पंचायत भवन पथरगामा प्रांगन में तेजस्विनी योजना के प्रखंड समन्वयक सनसैया लकड़ा की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि मासिक बैठक प्रत्येक 15 दिनों पर होता है। बैठक में तेजस्वी से जुड़ी महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में भाग लिया।14 से 24 वर्ष की युवती और महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए तेजस्विनी क्लब से संबद्ध किया जाता है।

आज हुए बैठक से तीन दिन पूर्व तीन से चार महिलाओं के समूह को ऑनलाइन लाइफ स्किल का प्रशिक्षण दिया गया था।  इस प्रशिक्षण में जो भी महिलाएं या युवती छूट गई थी उनका प्रशिक्षण पुनः 10 जुलाई से होगा। मौके पर मधु कुमारी सुशीला कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

- शशि कुमार भगत, उजागर मीडिया, पथरगामा। 

Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें