सन्हौला : राष्ट्रीय जनता दल के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र भारती के नेतृत्व में सन्हौला प्रखंड के सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने सनोखर चौक से हुकमा पेट्रोल पंप होते हुए धुआवै तक 5 किलोमीटर साइकिल रैली निकालकर सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया!
राजद पार्टी के प्रदेश इकाई के आह्वान पर भ्रष्टाचार, महंगाई ,प्रवासी मजदूरों को अभी तक रोजगार नहीं देने के साथ-साथ डीजल व पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि के विरोध में राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ मूसलाधार बारिश में भींगते हुए प्रतिकूल मौसम में भी राजद के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला! मौके पर बातचीत के दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र भारती ने कहा कि सरकार डीजल- पेट्रोल के मूल्य वृद्धि को वापस ले, महंगाई व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए! ऐसी स्थिति रहने पर राजद के सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलेगी! मौके पर युवाओं ने कहा कि सनोखर से एकचारी के दुगुने भाड़े को वापस लिया जाए!
मौके पर प्रखंड महासचिव सोनेलाल सोनी, पंचायत अध्यक्ष बुलबुल पासवान, अरार पंचायत के महासचिव अमरेंद्र पासवान, शहीद अंसारी, वकील हरिजन, धनंजय हरिजन, पवन हरिजन के साथ सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे!
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें