पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल रैली


कहलगांव : रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के 24 वें स्थापना दिवस के  अवसर पर कहलगांव के राजद प्रखंड अध्यक्ष  बासुकीनाथ यादव के नेतृत्व में बढ़ते डीजल और पेट्रोल के कीमत के विरोध में सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने 5 किलोमीटर  साइकिल रैली निकाला।

भ्रष्टाचार ,महंगाई व प्रवासी मजदूरों को अभी तक रोजगार नहीं देने के सवाल पर केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में सत्कार चौक से ब्लॉक रोड, गांगुली पार्क , स्टेशन चौक  होते हुए सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने पूरे कहलगांव नगर का भ्रमण किया एवं पुनः सत्कार चौक तक साइकिल रैली निकालकर विरोध किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पीरपैंती विधायक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर  गोपीचंद यादव, जनार्दन आजाद, नगर अध्यक्ष नदीम परवाज, पवन कुमार भारती, प्रीतम कुमार यादव, लव कुमार यादव ,योगेंद्र यादव, लालू यादव, अशोक राम, चंदन कुमार, सीटू कुमार, राकेश यादव ,मोती कुमार, बिंदेश्वरी शर्मा, बादल कुमार, सचिन कुमार, उदय यादव, बंटी पांडे, सुशील कुमार, निवास कुमार, सोनू कुमार, नितेश कुमार , सुमन कुमार, अजय कुमार, प्रकाश यादव, रंजन कुमार, कुंदन कुमार, अयान खान ,वकील यादव, सौरभ कुमार ,मुकेश कुमार, संतोष कुमार, अंकज कुमार, शेखर यादव ,अभिषेक, बल्लू के साथ सैकड़ों राजद  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 - बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें