सनोखर हाई स्कूल के समीप दो शराब तस्कर गिरफ्तार



कहलगांव : कहलगांव अनुमंडल अन्तर्गत सन्हौला प्रखंड के सनोखर थाना की पुलिस ने बुधवार को झारखंड से बड़ी मात्रा में शराब ला रहे दो तस्कर को सनोखर हाई स्कूल के समीप धर दबोचा! शराब तस्कर की पहचान संजय मंडल पिता प्रेमलाल मंडल एवं प्रकाश मंडल पिता अरुण मंडल के रूप में हुई! दोनों आरोपी सबौर थाना क्षेत्र के पन्नूचक गांव के निवासी हैं!

बातचीत के दौरान सनोखर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को मास्क लगाए जाने के लिए जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस गश्ती के क्रम में बलबड्डा झारखंड की ओर से डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपी पुलिस गाड़ी देखकर घबराने लगे! शक होने पर थाना प्रभारी द्वारा उनके बैग की तलाशी ली गई! तलाशी के क्रम में बैग से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई!

बैग में 300ml के 50 बोतल चैंपियन कंपनी का देसी शराब और 180ml रॉयल स्टैग का 12 बोतल मिला! इसके बाद दोनों आरोपी को थाना लाया गया! समाचार लिखे जाने तक आरोपी से पूछताछ जारी है! आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लगातार शराब की तस्करी करता है और झारखंड से साहब लाकर बिहार के कई जगहों पर शराब सप्लाई करता है!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

2 टिप्पणियाँ:

  1. NH80 की गंभीर समस्या को ध्यान दिलाना ही अभी
    सबसे बड़ी समस्या है

    जवाब देंहटाएं
  2. भागलपुर वासी के जन जन को NH80 की समस्या पर ही ध्यान देना चाहिए।

    जवाब देंहटाएं