रामविलास पासवान के जन्मदिवस पर भारत - चीन सीमा पर शहीद वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि





  • जन्मदिन पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने दलित बच्चों के बीच बांटा किताब व कॉपी


कहलगांव : कहलगांव अनुमंडल स्थित सन्हौला प्रखंड में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के संस्थापक, राज्यसभा सांसद सह भारत सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मामले सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान के आवास पर सादगी के साथ मनाया गया. लोजपा पार्टी के आह्वान पर उनके जन्मदिवस को भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया गया. उपस्थित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से प्रार्थना किया कि पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान दीर्घायु हों.

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान ने कहा कि वैश्विक संक्रमण कोरोना वायरस की विभीषिका को देखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सभी लोग मास्क का अवश्य उपयोग करें. बातचीत के दौरान लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी और खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान जी के पहल पर सभी गरीब मजदूरों को नवंबर तक फ्री अनाज की घोषणा करना गरीब मजदूरों के लिए  अत्यंत लाभकारी है.

जन्मदिन के मौके पर  लोजपा जिलाध्यक्ष सह नाथनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमर सिंह कुशवाहा एवं सन्हौला लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान के नेतृत्व में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब दलित व असहाय बच्चों के बीच किताब व कॉपी का वितरण किया गया . मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान, जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, दलित सेना जिला अध्यक्ष पीयूष पासवान, गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश यादव, सन्हौला दलित सेना अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष धनराज पासवान, पंकज पासवान, विष्णु साह, सज्जाद, मिथिलेश कुमार ,दीपक पासवान के साथ सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे .

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों, कहलगांव.
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें