वज्रपात से 45 वर्षीय महिला की गई जान, पति गंभीर रूप से घायल


मेहरमा :  मेहरमा प्रखंड मुख्यालय  गझंडा पंचायत के जग्गनकिता गांव में शुक्रवार को करीब 4 बजे वज्रपात   से संजू देवी (45 वर्ष ) की मौत हो गई एव उनका पति खोखा सिंह (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोखा सिंह एवं उनकी धर्म पत्नी संजू देवी रेलवे लाइन से कुछ दुरी पर खेत में काम करने गई हुई थी। ,

जहां झमाझम बारिश होने लगी तब तक वह लोग अपने घर के लिए आने के लिए सोच ही रहे थे की वज्रपात होने लगा। जिससे पत्नी संजू देवी की मौत हो गई एवं खोखा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से खोखा सिंह का प्राथमिक उपचार कराया गया है  एवं बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मेहरमा ले जाया गया। खोखा सिंह के पेट में ठनका गिरने से अधिक घायल  हो गये है।

फिलहाल  उसकी स्थिति नियन्त्रण में है एवं खतरे से बाहर है । वही उनके पत्नी की मौत हो जाने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। खोखा सिंह गरीब परिवार से है, उन्हें तीन लड़का एवं एक लड़की है, जिसमें एक लड़की और एक लड़के की शादी हो चुकी है। दो लड़का अभी 12, 14 वर्ष का  है।

- उजागर मीडिया टीम, मेहरमा। 
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें