गोड्डा : महागामा अनुमंडल अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गाँव में कीटनाशक दवा खाने से एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत सदर अस्पताल गोड्डा में इलाज के दौरान हो गई। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। मृतक महिला गीता देवी (30 वर्ष) ने बीते रविवार की देर शाम कीटनाशक दवाई खा ली थी, जिससे की उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गाँव निवासी केशो दास की 30 वर्षीय पुत्री गीता देवी ने रविवार की देर शाम कीटनाशक की दवाई खा ली थी। जब परिवार वालों की इस बात की जानकारी मिली तो उनलोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागामा ले जाया गया।
जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद भी स्थिति नाजुक रहने के कारण उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह उनकी मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल गोड्डा में हो गई।
क्या है मामला
परिजनों द्वारा बताया गया की किसी बात को लेकर कोई कहासुनी भी नही हुआ था। हमलोग घर पर नही थे जब हमलोग घर आये तो गीता देवी उलटी दस्त कर रही थी। जब हमलोगों ने उससे पूछा तो उन्होंने बताया की कीटनाशक दवाई खा लिया हूँ। तभी आसपास के लोग भी जमा होने लगे। तब जाकर हमलोगों ने उसे इलाज के लिए महागामा अस्पताल ले कर गये।
गौरतलब हो कि गीता देवी की शादी बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसमे इनको दो पुत्र थे, एक 6 वर्ष एवं दूसरा 3 वर्ष का है। गीता देवी ने न्यायलय से दूसरी शादी रचा ली थी। जिससे वो गर्भवती भी हो गई थी लेकिन अब अंदेशा यह लगाया जा रहा है की गीता के दुसरे पति से ही कुछ मोबाईल पर बात करने के समय कहासुनी हुई होगी।
जिस कारण उसने कीटनाशक की दवाई खाई। गीता देवी करीब एक महीने से अपने मायके परसा में ही रह रही थी। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें