मेहरमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित गझंडा पंचायत के तेतरिया गाँव के ग्रामीणों को 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर मिला। बीते करीब एक सप्ताह से गाँव का 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था। ग्रामीण अँधेरे में गुजर बसर कर रहे थे. जिससे की ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
बिजली से सम्बन्धित कोई भी कार्य को नही कर पा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी लिखित आवेदन देकर स्थानीय विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह से नया ट्रांसफार्मर देने की मांग की गई थी। स्थानीय विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह ने एक सप्ताह के अंदर अंदर ही 25 केवी ट्रांसफार्मर के बदले 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
इधर ग्रामीणों को 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर मिलने से ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीण अजीम, अफताब, अकतर, सत्तार, इसलाम,पवन सिंह एवं अमरजीत सिंह आदि ने बताया की हमलोगों का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसका लिखित आवेदन स्थानीय विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह को देकर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग किये थे।
विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह ने त्वरित पहल करते हुए एक सप्ताह के अंदर ही ग्रामीणों को 25 केवी के बदले 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त और ख़ुशी जाहिर किया।
- उजागर मीडिया ब्यूरो, गोड्डा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें